E-Paper

कुनकुरी  -तपकरा मार्ग मे फिर सड़क हादसा,ट्रैक्टर–बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, उड़े परखच्चे,बड़ा हादसा टला।

कुनकुरी  -तपकरा मार्ग मे फिर सड़क हादसा,ट्रैक्टर–बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, उड़े परखच्चे,बड़ा हादसा टला।

जशपुर :- ऊपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत केरसई हाईस्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि इस भीषण सड़क हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker