
Cg Mirror News : जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला अब 12 मार्च को…पढ़ें पूरी खबर
जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव, जो पहले 5 मार्च को होना था, अब 12 मार्च को होगा।
यह जानकारी मंगलवार की रात 10 बजे जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई है, जिसके चलते जशपुर में भी चुनाव की नई तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
4 मार्च 2025: निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी करने की तिथि।
12 मार्च 2025: अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन की तिथि।
12 मार्च 2025: चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तिथि।
12 मार्च 2025: जिला पंचायत सदस्यों को प्रथम सम्मेलन की सूचना जारी करने की तिथि।
17 मार्च 2025: जिला पंचायत के प्रथम विशेष सम्मेलन का आयोजन।

जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Views: 0




