E-Paper

कलिबेश्वर महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कलीबा में विकास कार्यों की सौगात और कई घोषणाएं धार्मिक आस्था के साथ विकास का संदेश, मंदिर परिसर में उमड़ा जनसैलाब। 

CG Mirror News
जशपुर :- सीएम विष्णुदेव साय रविवार को कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कलीबा पहुंचे, जहां उन्होंने कलिबेश्वर महादेव मंदिर के भव्य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं भारतीय समाज की आत्मा हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, आस्था और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलीबा और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पुल, हाट-बाजार और सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर मंदिर परिसर के विकास एवं पहुंच मार्ग को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में करीब 16 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें उच्च स्तरीय पुल निर्माण, आधुनिक हाट-बाजार, फल-सब्जी मंडी, स्कूल भवन और महतारी सदन जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा, किसानों को व्यापारिक लाभ और महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker