
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश।
जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शनिवार को स्थानीय बाजार पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपावली पर्व के मद्देनज़र कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों की खरीदी की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों से आए दुकानदारों से भी पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की।
कौशल्या साय ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर हमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि ग्रामीण एवं छोटे व्यवसायियों को भी आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे “वोकल फॉर लोकल” की भावना के साथ अपने आस-पास के कारीगरों, शिल्पकारों और ग्रामीण उत्पादों को प्राथमिकता दें।
कौशल्या साय के इस कदम से बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय दुकानदारों ने उनके इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Views: 0




