E-Paper

लोकतंत्र सेनानी व मीसा बंदी महावीर प्रसाद जैन का निधन, जशपुर जिले में शोक की लहर

लोकतंत्र सेनानी व मीसा बंदी महावीर प्रसाद जैन का निधन, जशपुर जिले में शोक की लहर।

जशपुर । जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, मीसा बंदी एवं लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जैन समाज सहित पूरे जशपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। श्री जैन आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे। उस दौर में उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मीसा बंदी के रूप में जेल की यातनाएं भी झेली थीं। उनके इस संघर्ष और साहस को समाज आज भी सम्मान के साथ याद करता है।
वे जशपुर जिले में सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। जैन समाज के विभिन्न आयोजनों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण के कारण वे सभी वर्गों में आदर के पात्र थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी और समाज के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन से जशपुर जिले ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोकतंत्र, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरक मिसाल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker