
ब्रेकिंग जशपुर : गांव में देर रात अफरा-तफरी का माहौल, ग्रामीणों में दहशत आधी रात को घर छोड़ने को मजबूर ..
जशपुर : बीती रात कांसाबेल वन परिक्षेत्र के नकबार गांव में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक अकेला हाथी गांव में घुस आया और एक मकान को पूरी तरह नुकसान पहुंचा दिया।
घटना के वक्त घर के सदस्य जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हाथी ने घर में रखे अनाज को खा लिया और पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, वन परिक्षेत्र में इस समय हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है, जिसमें कुल 24 हाथी शामिल हैं। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार निगरानी कर रही है।
इस अप्रत्याशित घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग वन विभाग से उचित कार्रवाई और मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
Views: 0




