E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय दंपत्ति पहुंचे कुनकुरी छठ घाट।

छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री साय दंपत्ति पहुंचे कुनकुरी छठ घाट।

जशपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कुनकुरी छठ घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने परंपरा अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य के बाद आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन पर घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कुनकुरी का छठ घाट जिलेभर में प्रसिद्ध है और हर साल यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार मुख्यमंत्री का आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker