E-Paperअंबिकापुरउत्तरप्रदेशछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपादिल्लीदिल्ली NCRपंजाबपत्थलगाँवबिलासपुरमध्य प्रदेशमयाली कुनकुरी जशपुरमहाराष्ट्रमहासमुंदराँचीराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलोकल न्यूज़सरगुजासिमडेगासीतापुरसुकमासूरजपुरहजारीबाग

एसबीआई लाइफ इंसोरेंस कथित विवाद में सीनियर बिजनेस मैनेजर दया राम यादव का पक्ष आया सामने , आरोपों को बताया गलत पहले पॉलिसी का नियम जानकर लगाएं आरोप ।

CG Mirror News
जशपुर :- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से जुड़े कथित विवाद में पत्थलगांव शाखा के सीनियर बिजनेस मैनेजर दया राम यादव का विस्तृत पक्ष सामने आया है । यादव ने अपने और अपने अभिकर्ता के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को पूरी तरह अस्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है । उनका कहना है कि, मामले की वास्तविक स्थिति कंपनी के रिकॉर्ड और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

सीनियर बिजनेस मैनेजर के अनुसार, किसी भी ग्राहक को बीमा पॉलिसी लेने से पहले पॉलिसी की शर्तों, लाभ, नियम और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाती है । ग्राहक को सभी महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराने के बाद उसकी स्वेच्छा एवं सहमति से ही पॉलिसी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।

दया राम यादव के अनुसार, शाखा प्रबंधक अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभिकर्ताओं को बीमा उत्पादों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। इसका उद्देश्य अभिकर्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना है, न कि किसी ग्राहक को बहकाकर या दबाव डालकर पॉलिसी करवाना।

OTP और वीडियो कन्फर्मेशन :

यादव का कहना है कि इस प्रकरण में भी कंपनी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत मोबाइल OTP और वीडियो कन्फर्मेशन जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं। उनके मुताबिक ग्राहक की सहमति के बिना बीमा प्रक्रिया पूर्ण करना संभव नहीं है।

समझौते और लेनदेन को लेकर भी सामने आया पक्ष:

दया राम यादव के अनुसार, पॉलिसी से संबंधित राशि के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया था। उनका दावा है कि समझौते के दौरान राशि वापस कराए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ। साथ ही संबंधित लेनदेन और भविष्य में राशि दिए जाने को लेकर लिखित दस्तावेज भी मौजूद होने की बात कही गई है।

यादव का कहना है कि PhonePe ट्रांजेक्शन, बैंकिंग रिकॉर्ड, चेक, पॉलिसी दस्तावेज, राजीनामा और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच से पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है पूरा का पूरा सडयंत्र के तहत आरोप लगाया जा रहा है ।

आरोपों को बताया भ्रामक :

श्री यादव मैंनेजर ने अपने और अपने अभिकर्ता नरेंद्र बेहरा के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को वास्तविक तथ्यों के अनुरूप नहीं बताया है । उन्होंने किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या ग्राहक को गलत जानकारी देकर पॉलिसी कराने के आरोप से इनकार किया है।

नाम शामिल होने पर भी उठाए सवाल

दया राम यादव ने मामले में अपना नाम शामिल किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं । उनका दावा है कि उनका नाम त्रुटिवश दर्ज हुआ था और महिला द्वारा भी नाम गलती से शामिल होने की बात स्वीकार किए जाने का उनका दावा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल मामले में महिला की शिकायत और मैनेजर के पक्ष में दावा सामने आए हैं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker