E-Paper

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

जशपुर 8 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विकासखंड फरसाबहार के ग्राम ऊपरकछार में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से 35 हितग्राहियों को बतख का वितरण किया गया। साथ ही 34 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया गया। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker