E-Paperनारायणपुरपत्थलगाँवमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलैलूंगासुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

"खबर का असर" : शराब के नशे में वर्दीधारी आरक्षक का वीडियो वायरल के बाद  निलंबित,एसएसपी बोले - अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं । 

“खबर का असर” : शराब के नशे में वर्दीधारी आरक्षक का वीडियो वायरल के बाद  निलंबित,एसएसपी बोले – अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं । 

जशपुर। पत्थलगांव क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए आरक्षक अलबर्ट एक्का को निलंबित कर दिया गया है। जिसको हमारे न्यूज पोर्टल cg mirror news ने प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए वायरल वीडियो को दिखाया था जिसमे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से करते हुए स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और मर्यादा भंग करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, रक्षित केंद्र जशपुर से आरक्षक क्रमांक 446 अलबर्ट एक्का को दिनांक 5 अगस्त को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान वह वर्दी में शराब के नशे में एक दुकान की टेबल पर लेटे हुए पाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस विभाग की छवि को गहरा आघात पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे रक्षित केंद्र जशपुर में अटैच कर दिया है। निलंबन अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “पुलिस वर्दी की गरिमा और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।”

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker