E-Paperरायगढ़
Trending

Mirror news : फ्लू अलर्ट की दस्तक,, प्रशासन ने पोल्ट्री और अंडा दुकानों को कराया बंद…पढ़ें पूरा मामला 

Mirror news : फ्लू अलर्ट की दस्तक,, प्रशासन ने पोल्ट्री और अंडा दुकानों को कराया बंद...पढ़ें पूरा मामला 

Mirror news : फ्लू अलर्ट की दस्तक,, प्रशासन ने पोल्ट्री और अंडा दुकानों को कराया बंद…पढ़ें पूरा मामला 

mirror news  raigarh :  सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोल्ट्री फार्म, अंडा दुकानें और चिकन मांस विक्रय केंद्रों को बंद कराने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही शासकीय पोल्ट्री फार्म के आसपास के 1 km के एरिया को संवेदनशील घोषित करते हुए। स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है।साथ ही 10 k m के दायरे में आने वाले लोगों को सावधान रहते हुए मेडिकल सलाह लेने की बात कही है।

निगम कमिश्नर,एस डी एम और डिप्टी कमिश्नर ने संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया और सभी संबंधित दुकानों को बंद करवाया।

साथ ही प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकान दोबारा खुली पाई गई तो उसे सील कर दिया जाएगा और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शहर में स्वच्छता अभियान तेज करने और संदिग्ध मृत पक्षियों की जांच व निपटान के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं प्रशासन की टीम लोगों को यह समझा रही है बर्ड फ्लू एक संक्रामक रोग है। जो पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, गले में खराश,खांसी, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में दर्द शामिल हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पोल्ट्री उत्पादों के सेवन से बचें और अगर कहीं भी मृत पक्षी दिखाई दें तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इधर शहर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को सतर्क कर दिया गया है। सभी पोल्ट्री फार्मों की जांच की जा रही है, और आवश्यकतानुसार पक्षियों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

प्रशासन आम जनता से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker