E-Paper

CG Mirror News की खबर का बड़ा असर: मेडिकल बिल रिश्वत कांड में ड्रेसर निलंबित, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

CG Mirror News की खबर का बड़ा असर

जशपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। खास बात यह है कि इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाने वाली CG Mirror News की खबर का सीधा असर देखने को मिला, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रेसर किशोर कुमार चौहान को निलंबित कर दिया गया। “साहब को देना है” कहकर वसूली, कैमरे में कैद हुआ रिश्वत का खेल वायरल वीडियो में जिला चिकित्सालय में पदस्थ ड्रेसर किशोर कुमार चौहान खुलेआम पैसे लेते और गिनते नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि यह रकम “साहब को देने” के लिए ली जा रही है। इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि रिश्वतखोरी का यह खेल केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे पूरा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मेडिकल बिल पास करने के नाम पर खुलेआम वसूली किए जाने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खबर के बाद प्रशासन का एक्शन, सीएमएचओ ने जारी किया निलंबन आदेश मामले के उजागर होने और CG Mirror News में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जशपुर ने सख्त रुख अपनाया। जारी आदेश में उल्लेख है कि 9 अप्रैल 2026  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में रिश्वत लेने की पुष्टि प्रथम दृष्टया हुई है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। इसके आधार पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत आरोपी ड्रेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान आरोपी का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है तथा उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस पूरे मामले ने यह साबित कर दिया है कि मीडिया की सक्रियता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग से भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में और किन-किन लोगों की भूमिका सामने आती है और क्या इस नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker