E-Paperमनोरामयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसोगड़ा
Trending

www.cgmirror.com

नागलोक  में उपसरपंच संघ की हुई ऐतिहासिक शुरुआत, पहली बार हुआ चुनाव सम्पन्न।


 

नागलोक  में उपसरपंच संघ की हुई ऐतिहासिक शुरुआत, पहली बार हुआ चुनाव सम्पन्न।

जशपुर : रविवार को कंवर धाम पम्पशाला में ब्लाक फरसाबहार उपसरपंच संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव के साथ ही फरसाबहार में पहली बार उपसरपंच संघ का गठन किया गया, जिसे लेकर उपसरपंचों में उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी पंचायतों से आए उपसरपंचों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संघ को मजबूती देने का संकल्प लिया। गंझीयाडीह उपसरपंच किरण सिंह को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया। वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कैलाश शंकर अवस्थी को मिली। सचिव के रूप में हरिनन्दन चौहान का चयन हुआ, जबकि उपाध्यक्ष पद पर गंगाधर बाजपेई और अल्पना टोप्पो चुने गए। सहसचिव का दायित्व तिलोवती यादव को दिया गया। कोषाध्यक्ष बने अजय कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गजाधर यादव और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई सत्यम सिंह को। चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष कैलाश शंकर अवस्थी ने कहा कि उपसरपंच संघ का गठन उपसरपंचों के अधिकारों को मजबूती से उठाने का एक मजबूत कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ पंचायत स्तर पर उपसरपंचों की भूमिका और अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाएगा। इस ऐतिहासिक गठन के साथ ही नागलोक फरसाबहार में उपसरपंच संघ की नई नींव रखी गई, जो आने वाले समय में पंचायत व्यवस्था में उपसरपंचों की भागीदारी और उनकी भूमिका को नई पहचान दिलाएगा।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker