E-Paper

रणजीता स्टेडियम में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण  गोमती साय ने किया उद्घाटन। 

 

जशपुर। रणजीता स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ समारोह में विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय शामिल हुईं और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दो दिवसीय आयोजन में जिले के सभी 8 विकासखंडों से आए खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने को मिला। विधायक गोमती साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, उज्ज्वल भविष्य एवं खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता विष्णु सोनी, विजय सहाय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जावान छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker