E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRबिलासपुररायगढ़रायपुर

कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी रायगढ़ पुलिस।

CG Mirror News

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार और देशी कट्टा जब्त किया है। जब्त वाहन व हथियार की कुल अनुमानित कीमत 4.10 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक सफेद रंग की कार में सवार दो युवक अवैध देशी कट्टा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास देर रात घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा (CG-13 AQ-6663) पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार हरीश यादव (26) और प्रहलाद केंवट (24) को हिरासत में लिया। विधिसम्मत तलाशी के दौरान कार के अंदर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह देशी कट्टा योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान से खरीदा था। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान योगेश मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश तेज कर दी गई है और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, आरक्षक मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। जिले में आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker