E-Paperदुल्दुलादोकड़ाफरसाबहारबिलासपुरमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रसरगुजासिंगीबहारसुकमासूरजपुरसोगड़ा
Trending

सांसद, विधायक और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले भर की 46 मंडियों में धान खरीदी शुरू,  सीएम साय ने दिए निर्देश कहा ध्यान रहे किसान को  किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

सांसद, विधायक और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले भर की 46 मंडियों में धान खरीदी शुरू,  सीएम साय ने दिए निर्देश कहा ध्यान रहे किसान को  किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

सांसद, विधायक और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले भर की 46 मंडियों में धान खरीदी शुरू,  सीएम साय ने दिए निर्देश कहा ध्यान रहे किसान को  किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

जशपुर, 15 नवंबर।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले भर की सभी 46 मंडियों और धान खरीदी केंद्रों में आज से धान खरीदी आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि किसी किसान को धान बेचने में एक भी परेशानी न आए। उन्होंने मंडियों में तौल, टोकन, छाया, पेयजल, भंडारण, सुरक्षा और भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रहे, और प्रथम किसान से लेकर अंतिम किसान तक पंजीकृत सभी किसानों का धान बिना किसी देरी के खरीदा जाए।

इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत जिले में आज से खरीदी कार्य की शुरुआत की गई। गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और कलेक्टर श्री रोहित व्यास की उपस्थिति में खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम झीलिंग के किसान श्री गंगाराम यादव के धान की तौल से की गई। वे जिले के प्रथम किसान रहे, जिनका टोकन आज सबसे पहले कटा। उन्हें सम्मानस्वरूप शाल, श्रीफल और फूलमाला भेंट की गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी सहित खाद्य, सहकारिता और विपणन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जिले के सभी 46 खरीदी केंद्रों में तौल मशीन, टोकन वितरण, भंडारण, भुगतान, पेयजल, छाया और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक टीम और समिति कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसानों को किसी प्रकार की भीड़भाड़, देरी या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

आज जिले भर की सभी मंडियों में धान खरीदी शुरू होने के साथ किसानों में उत्साह का माहौल है और प्रशासन खरीदी को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सुचारु और पारदर्शी तरीके से संचालित कर रहा है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker