E-Paperजशपुर
Trending

cgmirror.com only news update

cgmirror.com: पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ मुहिम ने फिर लौटाई पांच परिवारों की मुस्कान, छह नाबालिक बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा..

 पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ मुहिम ने फिर लौटाई पांच परिवारों की मुस्कान, छह नाबालिक बच्चों को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा..

जशपुर, 26 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए छह गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस मुहिम के अंतर्गत अब तक जशपुर पुलिस ने 156 गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है।

चार नाबालिक बच्चियां चौकी आरा क्षेत्र से बरामद

चौकी आरा क्षेत्र से चार नाबालिक बच्चियों के अचानक लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की। दिनांक 24 मई को एक प्रार्थी ने चौकी आरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी तीन अन्य सहेलियों के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति की मोटरसाइकिल में बैठकर गई है और उनका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और तकनीकी टीम की मदद से चंद घंटों में ही चारों बच्चियों को चौकी आरा क्षेत्र में ढूंढ निकाला। पूछताछ में चारों बच्चियों ने बताया कि वे घूमने के लिए निकली थीं और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। चारों को चाइल्डलाइन के माध्यम से काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना जशपुर क्षेत्र से नाबालिक बालिका की बरामदगी

वहीं थाना जशपुर क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय यादव (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बालिका को प्रेम जाल में फंसा कर रायगढ़ ले जाकर शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने बी एन एस की धारा 64(2)M और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना सन्ना क्षेत्र में अपहृत बालक को छुड़ाया

इसके अलावा थाना सन्ना क्षेत्र से अपहृत 10 वर्षीय बालक को भी पुलिस ने आरोपी सुनील राम नगेसिया (उम्र 28 वर्ष) के कब्जे से बरामद किया। आरोपी बच्चे को बहाने से मायके ले जाने की बात कहकर साथ ले गया था, लेकिन बच्चे को वहां नहीं पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों के प्रति संवेदनशील है और ऑपरेशन मुस्कान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से छह नाबालिक बच्चों के परिवारों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker