
Cg Mirror News : पहले भाजपा फिर कांग्रेस के अध्यक्ष / पार्षदों ने ली शपथ..क्या कहा पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने….पढ़ें पूरी खबर
कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष/ पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज कुनकुरी पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल और कांग्रेस के 7 पार्षद एव अध्यक्ष विनयसील गुप्ता को शपथ दिलाई। नगर पंचायत कुनकुरी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह में काफ़ी कुछ देखने को मिला नगर सरकार के पहले ही दिन दो गुट भाजपा/ कांग्रेस में बटते दिखा. जिसमे भाजपा के 8 पार्षद ने नगर पंचायत के सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह के अग़वाई में नन्दजी पांडे एसडीएम कुनकुरी एवं प्रवीण उपाध्याय सीएमओ कुनकुरी ने शपथ दिलाई, तो कांग्रेस के 7 पार्षद सहित अध्यक्ष विनयसील गुप्ता ने पूर्व Cm भूपेश बघेल विनोद वर्मा, के अग़वाई में शपथ लिया। वही कल मंगलवार को नगर उपाध्यक्ष का चुनाव होना है अब देखना है नगर उपाध्यक्ष किस पार्टी के झोली में जाता है। भाजपा के 8 पार्षद हैं तो वही कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कुनकुरी के साथ 7 पार्षद जीत के आए हैं। लगभग दोनों बराबर हैं ।
पूर्व विधायक यूड़ी मिंज ने शपथ कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए कहा कि यहाँ गजब की राजनीति चल रही जहाँ शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना था एफसी आई गोदाम जो कि नगर पंचायत के बगल में है. वहा प्रशासन ने गोदाम में ताला जड़ दिया पर कबीर पंथी वालों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए अपने प्रणागण में जगह देने पर धन्यवाद कहा है. राज्य सरकार एवं प्रशासन के निचले स्तर कि मानसिकता पर काफ़ी नाराजगी जताई है ।
वही रामपुकार सिंह पत्थगाँव पूर्व विधायक ने अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस के पार्षदों को बधाई देते हुए मिल जुल के कार्य करने और कुनकुरी को विकास करने कि बात कही वही विनय भगत जशपुर पूर्व विधायक ने नगर अध्यक्ष विनय सील सहित सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कुनकुरी कि नगर सरकार को विकास के ऊंचाईयों तक लेके जाने कि बात कही और कहा कि पूर्व में कांग्रेस कि भूपेश सरकार के सामने वर्तमान कि विष्णु सरकार फ़ैल नजर आ रही है ।
नगर सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा यहाँ गुट बाजी कि कोई बात नहीं है, प्रशासन सोमवार को नगर पंचायत कुनकुरी के सभागार में 11 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित था जिसमे भाजपा के 8 पार्षदों ने शपथ ली अब कांग्रेस के पार्षद नगर अध्यक्ष उपस्थित नहीं हुए उसमे उनकी गलती है पूर्व CM भूपेश बघेल के कार्यक्रम स्थल एफसी आई गोदाम पर ताला जड़ने मामला को लेकर कहा कि ए प्रशासन के ऊपर है ओ कहाँ कार्यक्रम कि अनुमति देते हैं नहीं देते हैं ।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गरजे भूपेश विष्णु सरकार पर लगाए गंभीर आरोप :
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना में आदिवासियों की जमीन को लेकर धांधली का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर भी सवाल खड़े किए। कार्यक्रम के पूर्व वेयर हाउस में तालाबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार कुनकुरी में प्रचंड जीत को पचा नही पा रही है इसलिए वेयर हाउस को तालाबंदी करा दिए । और कार्यक्रम के लिए नही दिया उन्होंने सरकार के दबाब में प्रसाशन को काम करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि बेयर हाउस में 10 हजार क्विंटल अनाज रखने की क्षमता वाली भवन में 1 लाख क्विंटल अनाज रखा जा रहा है। सिर्फ पेपर में आनाज का आदान प्रदान किया जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतमाला परियोजना की जांच ईडब्ल्यू (EW) से कराए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि CBI से जांच नहीं कराना किसी को बचाने जैसा लगता है। इसके अलावा, उन्होंने धान खरीदी में अनियमितताओं के साथ साथ शपथ ग्रहण में स्थल को लेकर विवादित करने के आरोप भी लगाए। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुनकुरी नगर पंचायत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस के विनयशील हैं और वे शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में सफल होंगे।
Views: 0




