E-Paper
Trending

टोनही बताकर महिला से मारपीट पुलिस अफसर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, शमशान में तंत्र-मंत्र कर मृत महिला को जिंदा करने का दावा, फरार बैगा की तलाश जारी।

टोनही बताकर महिला से मारपीट पुलिस अफसर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, शमशान में तंत्र-मंत्र कर मृत महिला को जिंदा करने का दावा, फरार बैगा की तलाश जारी।

टोनही बताकर महिला से मारपीट पुलिस अफसर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, शमशान में तंत्र-मंत्र कर मृत महिला को जिंदा करने का दावा, फरार बैगा की तलाश जारी।

जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में टोनही बताकर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं तंत्र-मंत्र करने वाले बैगा और उसके साथियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भिंजपुर निवासी फौसी बाई (53) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 नवंबर की सुबह लगभग 4 बजे वह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी गांव के कुछ लोग उसके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे और दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए। आरोपियों ने उसे टोनही बताते हुए उसकी मां सुनीता बाई की मौत का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसे जिंदा करना पड़ेगा।

फौसी बाई के साथ आरोपियों ने मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और जबरन गांव के मरघट की ओर ले जाने लगे। शोर सुनकर पीड़िता का बेटा और बेटी मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह छुड़ाकर घर लाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दुलदुला पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी फूलचंद भगत (55), जो रायपुर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, सहित आठ लोगों के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) एवं टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत अपराध दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गायत्री भगत (30)
  2. फूलचंद भगत (55)
  3. विष्णु भगत (45)
  4. अनिता भगत (40)
  5. रमेश भगत (45)
  6. ललिता भगत (40)
  7. अंजना मिंज (35)
  8. तेलेस्फोर मिंज (50) — सभी निवासी ग्राम भिंजपुर, थाना दुलदुला।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फूलचंद भगत की पत्नी सुनीता भगत की मृत्यु अक्टूबर में रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। मृतका को गांव के शमशान में दफनाया गया था। इसके बाद फूलचंद भगत ने एक बैगा से संपर्क किया, जिसने दावा किया कि वह मृतका को जिंदा कर सकता है। बैगा और उसके साथियों ने शमशान में तंत्र-मंत्र किया और कहा कि फौसी बाई के जादू-टोने से सुनीता की मौत हुई है। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने फौसी बाई पर हमला कर दिया।

पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बैगा और उसके साथी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की जांच में सक्रिय रहे: थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, चंपा पैंकरा, आरक्षक अकबर चौहान, बसनाथ साहनी, विनोद राम, महिला आरक्षक सपना इंदवार और रीना केरकेट्टा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि किसी को टोनही कहना और जादू-टोने के नाम पर हिंसा करना न सिर्फ अंधविश्वास है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आम नागरिकों से अपील है कि ऐसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker