E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़

कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश, अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर करें कार्रवाई ,वही 24- 25 जनवरी को सीएम कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग के अधिकारी  कर्मचारियों को कई निर्देश।

CG Mirror News

जशपुर।  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और आगामी 24 और 25 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोतबा, मयाली में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कोतबा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन और आम सभा को भी सम्बोधित करेंगे इसी प्रकार कुनकुरी विकास खंड के मयाली में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। और कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को छुटे हुए सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग को सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का यूडीआईडी नम्बर जनरेटर करके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग छुटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा दिव्यांग जनों का पेंशन राशन और शासन की योजना का लाभ देने के लिए कहा है। कलेक्टर ने पेंशन धारी हितग्राहियों का आधार अपडेट करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चेक पोस्ट पर उड़नदस्ता टीम बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के अंतिम चरणों में धान कोचियों लोग धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने की पूरी कोशिश करेंगे इसके लिए प्रशासनिक अमला को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। और अवैध धान परिवहन करने और खपाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग,को धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी के नोडल अधिकारीयों को धान खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा जिन किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है उन किसानों को रकबा सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रातः 10 बजे कार्यालय आकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए हैं।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker