E-Paperअंबिकापुरकरड़ेगाकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकराबस्तरबिलासपुरबैलाडीलालैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसुकमासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

राज्य शासन द्वारा गठित राज्य व संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों में जशपुर के पत्रकारों को मिला स्थान, जिले में हर्ष का माहौल

राज्य शासन द्वारा गठित राज्य व संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों में जशपुर के पत्रकारों को मिला स्थान, जिले में हर्ष का माहौल

जशपुर। राज्य शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों के सदस्यों के नामों का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में जशपुर के पत्रकारों को भी प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे जिलेभर के पत्रकारों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति में जशपुर प्रेस क्लब के संरक्षक विजय त्रिपाठी को शामिल किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग अधिमान्यता समिति में जशपुर से विकास पांडे (अध्यक्ष, जशपुर प्रेस क्लब एवं ब्यूरो चीफ, दैनिक भास्कर), रविन्द्र थवाईत (ब्यूरो चीफ, नई दुनिया) और दीपक सिंह (संवाददाता, न्यूज18) को सदस्य के रूप में स्थान मिला है।

इन नियुक्तियों के बाद जशपुर प्रेस क्लब और जिलेभर के पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर है। पत्रकारों ने चयनित साथियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जशपुर प्रेस क्लब की सक्रियता और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान है, जिसने जिले का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन किया है।

पत्रकारों का मानना है कि इन समितियों में जिले के प्रतिनिधित्व से स्थानीय पत्रकारों को लाभ मिलेगा। इससे पत्रकार कल्याण, अधिमान्यता और नीतिगत निर्णयों में जशपुर की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker