
जशपुर – पुलिस यातायात जागरूकता के लिये लगातार अनूठा प्रयोग कर रही है, जनवरी 2025 को जशपुर पुलिस द्वारा दो यमराज के प्रतीक के साथ आम जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महाराजा चौक जशपुर में हेलमेट, शीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने वालों को यमराज के माध्यम से संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें । पुलिस द्वारा चालान काटा जा रहा है जिससे आप बच सकते हैं मगर यमराज द्वारा चालान कटने पर आपको बचाया नही जा सकता है। इसी प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीटीआई चौक पत्थलगांव में भी किया गया।
Views: 0




