
Cg mirror news :परीक्षार्थियों का अनोखा प्रदर्शन, सामूहिक मुंडन करवाकर जताया विरोध, सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट जारी करने की मांग…
रायपुर : सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास अभ्यर्थियों ने सामूहिक मुंडन कराया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द उनका रिजल्ट घोषित करे।रायपुर में परीक्षार्थियों का अनोखा प्रदर्शन, सामूहिक मुंडन करवाकर जताया विरोध, सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट जारी करने की मांग सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कराया सामूहिक मुंडन। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम अब तक नहीं हुआ जारी।आमरण अनशन और के साथ प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी।मांगें नहीं मानी गईं तो महिला अभ्यथियों ने मुंडन कराने की दी चेतावनी। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास अभ्यर्थियों ने सामूहिक मुंडन कराया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द उनका रिजल्ट घोषित करे।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे गृहमंत्री से मिलने के बाद ही प्रदर्शन खत्म करेंगे, और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो महिला अभ्यर्थी भी मुंडन कराएंगी। इसके अलावा अभ्यर्थी आमरण अनशन और अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन जारी रखेंगे। विरोध प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
Views: 0




