
Mirror News : स्कूल से गायब होकर शिक्षक को हर्बल का प्रोडक्ट प्रचार क़र फेसबुक इंस्टा में डालना पड़ा भारी … पढ़ें पूरी खबर
MIRROR NEWS जिले के विकासखंड कांसाबेल में शासकीय माध्यमिक शाला, गरिहादोहर में पदस्थ शिक्षक ललित कुमार दिवाकर को सेवा नियमों के उल्लंघन के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल की रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि शिक्षक ललित कुमार दिवाकर ने दिनांक 11 नवम्बर 2024 से 30 नवम्बर 2024, तक 1 दिसंबर 2024 से 9 दिसम्बर 2024, तक 30 दिसम्बर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक विद्यालय से बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थिति दर्ज की। इस दौरान, उन्होंने अपने शैक्षणिक दायित्वों को छोड़कर हरबल लाइफ कंपनी के व्यवसाय में सक्रिय भागीदारी दिखाई । उनका यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और छत्तीसगढ़
सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1966 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसको लेकर शिक्षक को निलंबन क़र दिया गया है..
निलंबन अवधि के दौरान, ललित कुमार दिवाकर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कांसाबेल में निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, उन्हं जीवन निर्वाह भत्त का भुगतान किया जाएगा।
प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी सेवकों को सेवा नियमों का पालन करना अनिवार्य है और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Views: 0




