E-Paperजशपुरटॉप न्यूज़तपकरानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

cg mirror news impact

CG MIRROR "NEWS IMPACT" : नागलोक के इस गांव को मिला ढिबरी युग से मुक्ति, BDC दुर्गावती के पहल से मसरीटोला गाँव के खम्भा में लग रहा तार 77 साल बाद अंधेरे से मुक्ति 

CG MIRROR “NEWS IMPACT” : नागलोक के इस गांव को मिला ढिबरी युग से मुक्ति, BDC दुर्गावती के पहल से मसरीटोला गाँव के खम्भा में में लग रहा तार 77 साल बाद अंधेरे से मुक्ति 

    CG MIRROR NEWS  ‘IMPACT “

जशपुर :  77 साल बाद नागलोक के बाम्हनमारा मसरीटोली में सालों से लगे बिजली खम्भे में तार लगाना विभाग एवं ठीकेदार ने चालू कर दिया है,  जिसकी तस्वीर आप के सामने है अब इस गाँव के लोगों को ढ़िबरी युग से मुक्ति मिल जाएगी यहाँ जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू हो जायेगा, तपकरा, बाम्हनमारा  के BDC श्रीमती दुर्गावती नायक  ने जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को  लिखित शिकायत दी थी जिसके बाद कार्य चालू हो गया है,  खाली खम्भे में तार लगाया जा रहा है । जिसको लेकर गाँव के निर्मल तिग्गा विरस्यूस लकड़ा ने BDC दुर्गा वती को विद्युत सप्लाई चालू करवाने के लिए  एवं CG MIRROR NEWS पोर्टल को प्रमुखता से  खबर को प्रकाशित करने के लिए  धन्यवाद दिया है।

पढ़िए क्या था पूरा मामला 👇

 एक ओर जहां इंसान मंगल ग्रह पर पहुंचने के दावे कर रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के जशपुर का एक गांव बिजली की रोशनी के लिए तरस रहा है । ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार से 9 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम- पंचायत बाम्हनमारा के मसरीटोली में आजादी के 77 साल बाद भी बिजली नहीं पहुंची ।

जमुना मसरीघाट में आज तक नहीं पहुंची बिजली :

पढ़ाई के लिए ढिबरी और खेती के लिए मौसम पर निर्भर हैं, यहां के लोग बिजली के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर ग्रामीण थक गए हैं, आज कोई भी व्यक्ति बिजली के बगैर जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता है, लेकिन जशपुर में एक गांव ऐसा है जहां लोग आज भी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। ब्लॉक मुख्यालय फरस बहार से महज नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस ग्राम पंचायत – बाम्हनमारा गांव के मसरीटोला में आजादी के बाद से आज तक बिजली का खम्भा लगा तो है पर बिजली नहीं पहुंच पाई है । आजादी के 77 साल बाद भी यहां के ग्रामीण बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। वहीं, मीडिया की दखल के बाद अब संबंधित अधिकारी जल्द ही गांव में बिजली पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। 77 साल में नहीं पहुंची बिजली जिले में पंचायत – बाम्हनमारा मसरीटोली गांव के दर्जनों ग्रामीण परिवार निवास करते हैं, लेकिन वे आज भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर हैं। आजादी के 77 साल बाद भी इस गांव में बिजली की रोशनी नहीं पहुंची है। इसके चलते ग्रामीणों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली नहीं होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई की समस्या होती है। वहीं, किसान भी खेती के लिए पूरी तरह से मौसम पर ही निर्भर हैं। इतना ही नहीं, यह गांव जंगल के नजदीक स्थित है जिसकी वजह से ग्रामीणों को हाथी सहित जंगली जानवरों का भी मुकाबला करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली ना होने की वजह से रात के समय कई बार लोग हाथी एवं सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं। इसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है।


पढ़िए क्या कहते हैं जनपद सदस्य :

 चुनाव के समय मैंने इस क्षेत्र में डोर टू डोर जनसम्पर्क कि है जिसमे मोह्हले के लोगों ने मुझे बिजली कि समस्या को लेकर अवगत कराई जिसमे मैंने विधिवत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखित रुप से ज्ञापन शौप क़र जल्द मोह्हले में बिजली लगवाने कि बात कही।

श्रीमति – दुर्गावती नायक
जनपद सदस्य तपकरा /बाम्हनमारा

पढ़िए क्या कहते हैं ग्रामीण :

” आज आजादी के 77 साल हो गए पर हमारे गाँव को हमेशा सौतेले नजर से देखा गया है। कितने बार हमलोग पूर्व में मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधि सबके साथ मिल के ज्ञापन दिए पर आज तक कही सुनवाई नहीं हो सका।
(निर्मल तिग्गा ग्रामीण )

” बाम्हनमारा के जमुना मसरीटोली वार्ड नम्बर 11 में दर्जन भर घर है जिसमे लगभग 35-40 लोग हैं आज तक यहाँ कोई नेता झाकने नहीं आया यहाँ खानापूर्ति के लिए बिजली का खम्भा लगभग वर्ष 2021 में लगाया गया पर आज तक उसमे तार डाल के बिजली सप्लाई नहीं हो सका जो कि काफ़ी दुःखद है

(विरस्यूस एक्का ग्रामीण)

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker