E-Paperअंबिकापुरकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRबिलासपुरमध्य प्रदेशरायपुर
Trending

cg mirror news

CG MIRROR NEWS : छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के तबादलों की लग रही अटकलों के बीच गृह विभाग की  बैठक सीएम साय होंगे शामिल... पढ़ें पूरी खबर 

 

CG MIRROR NEWS : छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के तबादलों की लग रही अटकलों के बीच गृह विभाग की बैठक सीएम साय होंगे शामिल… पढ़ें पूरी खबर 

 

रायपुर :  मुख्यमंत्री की आज गृह विभाग में इस बैठक के बाद कई जिलों के एसपी की ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक कुछ आईजी को भी बदला जा सकता है, जबकि डबल प्रभार में चल रहे आईजी को कोई एक जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद करीब 1 बजे से मुख्यमंत्री गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे, 2 बजे तक यह बैठक चलने वाली है। हालांकि मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है जहां वह कई शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, तो वहीं संगठन के बैठक में भी सीएम साय  शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक हलचल और गतिविधियां तेज हैं। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें चलेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा कर एक रचनात्मक पहल की है, जिसमें यात्रियों को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker