E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरतपकरादुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारमनोरामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : बीईओ निलंबित, पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर कमीश्नर ने की कार्रवाई..

 

cgmirror.com : बीईओ निलंबित, पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर कमीश्नर ने की कार्रवाई..

जशपुरनगर। बगीचा विकासखंड के बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) मनीराम यादव को पेंशन प्रकरण में लापरवाही बरतने के चलते सरगुजा के संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई कार्यालय सहायक अर्जुन राम की सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व अन्य सेवा लाभों के प्रकरण के निपटारे में की गई गंभीर लापरवाही के चलते की गई है।

कमीश्नर द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा था। जांच के दौरान बीईओ द्वारा प्रस्तुत उत्तर और दस्तावेजों की जांच के बाद यह पाया गया कि उन्होंने अर्जुन राम के अनुमानित पेंशन निर्धारण में गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे अर्जुन राम को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध मानते हुए, जांच रिपोर्ट के आधार पर बीईओ मनीराम यादव को निलंबित करते हुए उन्हें डीईओ कार्यालय जशपुर में अटैच कर दिया गया है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker