
“जब शक बना शैतान! पत्नी नहीं मिली तो मासूम बेटी को बना दिया शिकार” पत्नी के चरित्र शंका में बौखलाये पिता ने दो साल की मासूम को उतारा मौत के घाट..।
जशपुर – चरित्र को लेकर पत्नी पर शक के चलते एक पिता ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए अपनी दो साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
घटना दोकड़ा चौकी अंतर्गत ढोढ़ीबहार इलाके की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग निकली। इसके बाद आरोपी ने बरामदे में खेल रही अपनी दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Views: 0




