E-Paperपेंड्राबगियाबस्तरबिलासपुरमनेन्द्रगढ़महासमुंदरतनपुररायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुरसूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, PPE किट पहन कर जताई नाराजगी,मांगो को लेकर सड़को पर NHM कर्मियों ने जताया विरोध।

 

NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, PPE किट पहन कर जताई नाराजगी,मांगो को लेकर सड़को पर NHM कर्मियों ने जताया विरोध।

रायपुर – छत्तीसगढ़ के सुकमा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। आज हड़ताल का 13वां दिन है।

और कर्मचारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए “मोदी गारंटी खोजो अभियान” चलाया। सभी कर्मियों ने PPE किट पहनकर खुद को कोरोना योद्धा बताते हुए रैली निकाली और सड़क पर उतरकर भीख मांगी। उनका कहना है कि यह भीख सरकार के खजाने में डाली जाएगी, ताकि शासन को उनकी मजबूरी और पीड़ा का अंदाजा हो सके। कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि 5 मांगें पूरी कर दी गई हैं और बाकी मांगों के लिए केंद्र की अनुमति आवश्यक है। संघ ने याद दिलाया कि 2012 में संयुक्त सचिव ने लिखित में स्पष्ट किया था कि NHM कर्मियों का नियमितीकरण राज्य शासन के अधिकार में है। लगातार हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों की सेवाएँ पूरी तरह चरमरा गई हैं। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है और आम जनता परेशान है।

जिला अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश साहू और प्रवक्ता डॉ. मुकेश बख्शी ने कहा
“हमारी सभी मांगें जैसे नियमितीकरण, ग्रेड पे और 27% लंबित वेतन वृद्धि पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अगर सरकार ने जल्द लिखित निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र होगा।”

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker