E-Paperकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलानारायणपुरपत्थलगाँवफरसाबहारमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरराज्यलोकल न्यूज़सन्नासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसूरजपुरसोगड़ा

cgmirror.com :कलेक्टर ने दी पटवारियों को चेतावनी, सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

cgmirror.com :कलेक्टर ने दी पटवारियों को चेतावनी, सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

कलेक्टर ने दी पटवारियों को चेतावनी, सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश..

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने आज बागबहार के पंचायत भवन में पटवारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर काम में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन, बंटवारा, नक्शा दुरुस्ती जैसे कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और रुचि से पूरा करें। साथ ही, गिरदावरी कार्य किसानों की उपस्थिति में ही होना चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अगर किसी किसान के खेत में कुआं या तालाब है तो उसकी प्रविष्टि भी गिरदावरी में अनिवार्य रूप से की जाए।

बैठक के दौरान डूमरबहार के पटवारी आलोक खेस अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने तुरंत निलंबित करने के निर्देश दे दिए। कलेक्टर रोहित व्यास लगातार प्रशासनिक कसावट लाने के लिए अपनी सख्ती दिखा रहे हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker