E-Paperकरड़ेगाकुनकुरीजशपुरजांजगीर - चांपामयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर:- अधिक फीस वसूली के आरोप में प्रभारी प्राचार्य निलंबित..

ब्रेकिंग जशपुर:- अधिक फीस वसूली के आरोप में प्रभारी प्राचार्य निलंबित..

जशपुर,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा को छात्रों से शासन निर्धारित दर से अधिक फीस वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से अनुचित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूला गया था। यह बात विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुई।

सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker