E-PaperUncategorizedकुनकुरीजशपुरतपकरापत्थलगाँवफरसाबहारराज्यरायगढ़रायपुरलैलूंगालोकल न्यूज़सरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

Cg Mirror : नवयुवक संघ ने नवनिर्वाचित BDC, सरपंच, उप सरपंच,पंच का किया सम्मान…

Cg Mirror : नवयुवक संघ ने नवनिर्वाचित BDC, सरपंच, उप सरपंच,पंच का किया सम्मान...

Cg Mirror : नवयुवक संघ ने नवनिर्वाचित BDC, सरपंच, उप सरपंच,पंच का किया सम्मान…

जशपुर CG MIRROR NEWS : पंचायत चुनाव के होने के बाद ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य पंच-सरपंच उपसरपंच का सम्मान करने का सिलसिला जारी है। जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड – फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगीबहार में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नवयुवक संघ सिंगीबहार ने गुलाल लगा क़र फूल-माला, भेंट कर स्वागत किया है।

ग्राम पंचायत सिंगीबहार में नवयुवक संघ सिंगी बहार के द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में नवयुवक संघ के अध्यक्ष अनूप साहू सहित सभी सदस्यों ने सिंगीबहार के जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती – ममता सिंह,सरपंच श्रीमती – सुनीता पैंकरा, उपसरपंच सत्यम सिंह सहित पंचों का भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच श्रीमती सुनीता पैकरा ने अपने संबोधन में पंचायत राज को लोकतंत्र की नींव बताते हुए कहा कि पंचायत के माध्यम से ही गांव का विकास संभव है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लें और गांव के विकास की योजनाओं को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
वही जनपद सदस्य श्रीमती – ममता सिंह ने कहा की सब मिल के गाँव का विकास करेंगे.
वही उप सरपंच जो की नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं सत्यम सिंह ने आम जन को सम्बोधित करते हुए कहा की युवा वर्ग सहित सभी के एकता में ही विकास का रास्ता है हम सब मिल के गाँव का विकास करेंगे सम्मान कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker