
बड़ी खबर : आरक्षक ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल..
जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अल्बर्ट एक्का को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत पाया गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक न्यायालय में वारंट पेश करने आया था, लेकिन नशे की हालत में वह वहीं सो गया।
मामला सामने आने के बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में आरक्षक यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “आज ज्यादा हो गया, अब नहीं पिऊंगा।”
बताया जा रहा है कि आरक्षक अल्बर्ट एक्का वर्तमान में जशपुर लाइन में पदस्थ है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल विभाग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
समाप्त
Views: 0




