
बिग ब्रेकिंग – तपकरा को मिली नगर पंचायत की सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा..
जशपुर जिलेवासियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर दौरे के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के तपकरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है।
इस घोषणा के साथ ही तपकरा अब जिले की चौथी नगर पंचायत बनने जा रही है। फिलहाल जशपुर जिले में 3 नगर पंचायतें और 2 नगर पालिकाएं कार्यरत हैं।
नगर पंचायत की घोषणा के बाद तपकरा क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
इस फैसले से अब तपकरा को मिलेगी नगरीय सुविधाएं और तेजी से होगा क्षेत्र का समग्र विकास।
Views: 0




