
एक ही नाली निर्माण, पर भुगतान दो बार बोर्ड के दोनों और अलग अलग राशि देख रह जायेंगे आप भी हैरान : 15 वें वित्त की राशि में बड़ा फर्जीवाड़ा।
जशपुर :- जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत – केंदापानी से भ्रष्टाचार का एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पंचायत प्रतिनिधियों और जिम्मेदारों ने मिलकर 15 वें वित्त आयोग के बजट में जमकर धांधली की है। धरातल पर सिर्फ 40 मीटर नाली बनाकर एक ही काम का दो अलग-अलग वित्तीय वर्षों में दोहरा भुगतान निकाल लिया गया।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस 40 मीटर नाली के नाम पर वर्ष 2023-24 में 2.50 लाख रुपये आहरित किए गए। इसके बाद अगले ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसी नाली का दोबारा फर्जीवाड़ा करते हुए 1.50 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि फिर से निकाल ली गई। महज 40 मीटर के निर्माण कार्य के नाम पर कुल 3.50 लाख रुपये डकार लिए गए। एक ही निर्माण कार्य पर दो बार बजट पास होना पंचायती राज व्यवस्था और प्रशासनिक ऑडिट पर बड़े सवाल खड़े करता है । अब देखना यह होगा कि सरपंच /सचिव एवं अधिकारियो की मिली भगत मे हुए इस वित्तीय अनियमितता की खबर उजागर होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी दोषियों पर क्या सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है ।
ग्रामीणों ने बताया की इस पंचायत का सचिव कृष्णा यादव है और ए लम्बे समय से केंदापानी पंचायत मे पदस्थ है। ए कोई पहला मामला नहीं है अगर विधिवत जाँच कराई जाये इसके कार्यकाल की तो कई ऐसे मामले मिलेंगे जो की धरातल से गायब हैँ.।
आप तस्वीर मे देख सकते हैँ की 1 ही बोर्ड मे दो अलग अलग वित्त वर्ष लिखें हुए हैँ और राशि भी एक तरफ 1.50 लाख वही दूसरी तरफ 2.50लाख अंकित है महज ए कोई लेख त्रुटि तो नहीं हो सकता ग्रामीणों ने प्रशासन से जाँच की मांग की है।

Views: 0




