
ब्रेकिंग जशपुर: प्याज नहीं मिलने से भड़का शराबी, दो घरों में लगा दी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर राख।
जशपुर – जिले के ऊपरकछार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अबीरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने मामूली बात को लेकर इतना उग्र रूप ले लिया कि अपने ही दो घरों में आग लगा दी।
घटना में करीब 40 हजार रुपये नगद समेत घर के अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में मछली पका रहा था। इसी दौरान जब उसे प्याज नहीं मिला, तो वह बुरी तरह नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर अपने घरों में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कल भी शराब के नशे में अपने माता-पिता से मारपीट व झगड़ा कर चुका था। गांव के लोगों के अनुसार, युवक लंबे समय से शराब का लती था और परिवार में अक्सर विवाद करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Views: 0




