
बिग ब्रेकिंग जशपुर :- पुलिस को ऑपरेशन “आघात” में बड़ी सफलता, शराब की भारी खेप जप्त..
जशपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैप्सूल वाहन से 734 कैरेट अवैध शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 51.50 लाख रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से झारखंड लाई जा रही थी। सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने इस बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि –
“हर मामले में जशपुर पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है और नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा।”
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
Views: 0




