E-Paperअंबिकापुरआस्ताकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपा
Trending

www.cgmirror.com

ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस ने मिनी ट्रक से 17 गौवंशों को किया मुक्त,तीन गौ तस्कर गिरफ्तार।

 


ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस ने मिनी ट्रक से 17 गौवंशों को किया मुक्त,तीन गौ तस्कर गिरफ्तार।

जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 17 नग गौवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना पर कांसाबेल थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर मिनी ट्रक (क्रमांक CG12BE3442) को हथगड़ा के पास पकड़ा। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 17 गौवंशों को सुरक्षित बरामद किया गया। मौके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जो भागने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। प्रसाद राम (56 वर्ष), निवासी सीतामढ़ी, कोरबा।बुधीयार सिदार (27 वर्ष), निवासी बेलटोली, कांसाबेल।कबीर सिदार (38 वर्ष), निवासी बगिया, कांसाबेल। के आरोपी हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मिनी ट्रक को जब्त कर, आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक हजारों गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है और 141 गौ तस्करों को जेल भेजा गया है। गौवंश तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक जस्टिन तिर्की, इग्नासीयूस लकड़ा, आरक्षक शिवचंद भगत, दीवान साय, सैनिक जोगेंद्र यादव और पुरन खूंटे की अहम भूमिका रही।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker