E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीकोरबाछत्तीसगढ़जबलपुरजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुर्गधमतरीनारायणपुरपत्थलगाँवपेंड्राबस्तरबिलासपुरमनेन्द्रगढ़महासमुंदराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासुकमा
Trending

www.cgmirror.com

घने जंगलों में जवानों की सूझबूझ से उजागर हुआ बड़ा रहस्य, सर्चिंग अभियान में सामने आई नक्सली मंसूबों की खतरनाक हकीकत।

 


घने जंगलों में जवानों की सूझबूझ से उजागर हुआ बड़ा रहस्य, सर्चिंग अभियान में सामने आई नक्सली मंसूबों की खतरनाक हकीकत।

सुकमा:  जिले के एलारमाडगु क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ 218 वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान पर थे, तभी उन्होंने जंगल की पगडंडियों में छिपाए गए खतरनाक जाल को पकड़ लिया।

जवानों ने मौके से आठ लगातार स्पाइक होल बरामद किए, जिन्हें बनाने में 42 लोहे और 71 लकड़ी की छड़ों का इस्तेमाल किया गया था। यह जाल सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को निशाना बनाने के लिए बिछाया गया था। समय रहते कार्रवाई न होती तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

माओवादी अक्सर जंगलों और पगडंडियों पर इस तरह के स्पाइक होल लगाकर जवानों की आवाजाही बाधित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जवानों की सतर्कता और साहस ने एक बार फिर उनकी योजना को ध्वस्त कर दिया।

वहीं, दूसरी ओर सुकमा के पलागुडम और कांचला इलाकों में भी 208 कोबरा बटालियन के जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का डंप बरामद किया, जिसमें कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। बरामद सामान की जांच की जा रही है।

लगातार इस तरह की सफलताओं से सुरक्षा बलों का आत्मविश्वास और मनोबल और मजबूत हो रहा है। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है – “माओवादी चाहे कितनी भी साजिशें रच लें, सुरक्षा बल हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे और किसी भी कीमत पर उन्हें सफल नहीं होने देंगे।”


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker