
डाईट के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एन. नवीन ओझा के पिता श्री व्ही. एस. ओझा का निधन
जशपुरनगर। डाईट के पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एन. नवीन ओझा के पिता श्री व्ही. एस. ओझा का मंगलवार की रात को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई है।
श्री ओझा एक सुसंस्कारित, मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। वे शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से लंबे समय तक जुड़े रहे और अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके स्नेहिल स्वभाव के कारण वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के शिक्षकों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पत्रकारिता जगत, शिक्षाविदों तथा समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री ओझा का जाना एक युग की विदाई है। उन्होंने समाज में सादगी, अनुशासन और मूल्यों की जो मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
Views: 0




