E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

लोदाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आम बगीचे में जुआ खेलते 09 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 14 हजार 190 रुपए, मोबाइल व मोटरसाइकिल जब्त।

लोदाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आम बगीचे में जुआ खेलते 09 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 14 हजार 190 रुपए, मोबाइल व मोटरसाइकिल जब्त।

जशपुर/लोदाम  जशपुर पुलिस ने एक बार फिर जुआ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्डा स्थित आम बगीचे में जुआ खेलते 09 जुआड़ियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने नगद ₹14,190, ताश की गड्डी, 06 मोबाइल फोन, 02 चटाई और 04 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुल्डा के आम बगीचे में कुछ लोग चटाई बिछाकर ताश के पत्तों से रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके पर 09 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार जुआड़ियों की पहचान इस प्रकार है
1️⃣ महेंद्र साहू (40 वर्ष), निवासी लोदाम
2️⃣ रंधु राम (40 वर्ष), निवासी लोदाम
3️⃣ उमेश लोहार (60 वर्ष), निवासी मेराल, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)
4️⃣ सतीश राम (35 वर्ष), निवासी कुल्डा, लोदाम
5️⃣ शिवधनी प्रसाद (65 वर्ष), निवासी लोदाम
6️⃣ परवेश साहू (34 वर्ष), निवासी लोदाम
7️⃣ परमेश्वर राम (42 वर्ष), निवासी लोदाम
8️⃣ राजकुमार गुप्ता (38 वर्ष), निवासी लोदाम
9️⃣ मारकंडे सिंह (50 वर्ष), निवासी लोदाम

पुलिस ने मौके से ₹14,190 नगद, 52 पत्तों की ताश गड्डी, 02 चटाई, 06 मोबाइल फोन और 04 मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक महेश्वर यादव, हेमंत कुजूर, सुमित कुजूर और जशवंत मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया
“लोदाम क्षेत्र से जुआ खेलते हुए 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुआड़ियों से नकदी, ताश, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जुआ जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

— रिपोर्ट: जशपुर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 22.10.2025

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker