E-Paperफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़

घर में डंप अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, नागलोक में 40 क्विंटल धान जब्त।

घर में डंप अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, नागलोक में 40 क्विंटल धान जब्त।

जशपुर | 18 जनवरी 2026 धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान के भंडारण पर जशपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नागलोक क्षेत्र के ग्राम जामबहार में एक घर एवं आंगन में अवैध रूप से डंप कर रखे गए 40 क्विंटल धान को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त किया है।

जब्त धान की अनुमानित कीमत लगभग 92 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 की सुबह करीब 07 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामबहार निवासी मनोज एक्का (28 वर्ष) के घर एवं आंगन में उसकी खेती के रकबे से कहीं अधिक मात्रा में धान भंडारित किया गया है, जिसे उपार्जन केंद्र में खपाने की तैयारी थी।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तपकरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार फरसाबहार के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान घर एवं आंगन से खेती की उपज से अतिरिक्त 40 क्विंटल धान बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धान को अवैध मानते हुए जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन और खपत पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker