E-Paper
Trending

ब्रेकिंग जशपुर :- चलती ट्रक में लगी भीषण आग, एल्यूमिनियम पाउडर से लदा वाहन बाल-बाल बचा।

ब्रेकिंग जशपुर :- चलती ट्रक में लगी भीषण आग, एल्यूमिनियम पाउडर से लदा वाहन बाल-बाल बचा।

 जशपुर :- जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर सुखरापारा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एल्यूमिनियम पाउडर से लदी एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक ओड़िशा से रेनुकोट की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तुरंत स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों और चालक की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker