E-Paperजशपुरबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरसरगुजा

महिला सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस की बड़ी पहल : 11 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का मयाली (कुनकुरी) में भव्य समापन।

CG Mirror News

जशपुर। महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस द्वारा चलाया गया 11 दिवसीय महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान सोमवार को कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम मयाली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस समापन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, यूनीसेफ के स्वयंसेवकों, जय हो की टीम, स्व सहायता समूहों की महिलाओं सहित 500 से अधिक लोगों ने सहभागिता कर अभियान को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनसे संबंधित अपराधों से बचाव, आत्मरक्षा, कानून की जानकारी और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।
जशपुर पुलिस के सायबर यूनिट द्वारा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दिया सुरक्षा का भरोसा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बालिका सुरक्षा जशपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जय हो की टीम को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण की नींव आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास है।” उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए महिलाओं से नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह ने शासन की महिला एवं बालिका कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा को सामाजिक विकास की कुंजी बताया। जोकारी ग्राम की सरपंच श्रीमती मंजू भगत ने महिलाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए आत्मविश्वास के साथ खड़े होने का संदेश दिया। नोनी रक्षा दल बना महिलाओं का मजबूत सहारा नोनी रक्षा रथ की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा लकड़ा ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा नोनी रक्षा दल के माध्यम से 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाईन नंबर 9479128400 संचालित किया जा रहा है। महिलाओं की सहायता हेतु पृथक वाहन भी उपलब्ध है, जिससे किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। समाज से जुड़कर अपराध रोकने की पहल
इस 11 दिवसीय अभियान के दौरान जशपुर पुलिस ने जिले के शहरी, ग्रामीण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और हाट-बाजारों में जाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम, नशे के दुष्प्रभाव,
साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट ,मानव तस्करी टोनही प्रताड़ना जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया। जशपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा “जशपुर पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना, अपराधों की रोकथाम में समाज की सहभागिता बढ़ाना और जिले को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।” कार्यक्रम में एएसपी श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, यूनीसेफ से सुश्री शालिनी गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती शीतल बजाज, श्रीमती रेखा सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker