
CG Mirror News
जशपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर कुनकुरी–जशपुर मार्ग के बीच चराईडांड में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा चराईडांड के मेन रोड के नीचे बने ठोकर खेत मे पलट गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में लदा टमाटर सड़क किनारे खेत में दूर-दूर तक बिखर गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
https://www.instagram.com/reel/DTZt2B8jAtp/?igsh=c2R4dzBqdmc1Y3lz
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों युवक कुनकुरी की ओर से जशपुर दिशा में जा रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से कुनकुरी अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
सूचना पर कुनकुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Views: 0




