
CG Mirror News
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मनदपुर इंजको में एक किसान के साथ चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बाइक की डिक्की से 49,500 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित किसान अशोक सिंह ने बताया कि वह अपेक्स बैंक से धान बिक्री के पैसे निकालकर लौट रहा था।
किसान अशोक सिंह होटल में नाश्ता करने रुका हुआ था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखी नकदी पार कर दी। जब किसान वापस आया तो डिक्की खुली मिली और पैसे गायब थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पत्थलगांव थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित किसान का कहना है कि धान बेचकर मिली यह रकम उसके लिए बहुत जरूरी थी, जिससे घर खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करनी थीं, लेकिन चोरी की घटना से वह पूरी तरह टूट गया है।
Views: 0




