E-Paper

रफ्तार का कहर: जशपुर में हिट एंड रन से दहला शहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत।

रफ्तार का कहर: जशपुर में हिट एंड रन से दहला शहर, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत।

जशपुर। जिले में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 स्थित गम्हरिया में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री थे और रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था, जिसने अचानक सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बिना रुके पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और एनएच-43 पर नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप की तलाश की जा रही है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker