E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजा

जशपुर में शोक की लहर: पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का हृदयाघात से निधन ।

जशपुर में शोक की लहर: पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का हृदयाघात से निधन ।

जशपुर :- जिले के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे और जनता के बीच अपनी सादगी एवं जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker