E-Paperकुनकुरीछत्तीसगढ़दिल्लीदिल्ली NCRमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़

रफ्तार का कहर : आम से भरी पिकअप पुल से नीचे गिरी, चालक की दर्दनाक मौत।

CG Mirror News

जशपुर :- जिले के कुनकुरी से बड़ी खबर सामने आई है, क्षेत्र में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक JH – 07M / 9225 में आम लोड था और वह तपकरा की ओर से कुनकुरी की तरफ आ रहा था। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसा खारी झरिया श्री नदी पुल पर तड़के करीब 4 बजे हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की विवेचना में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मृतक चालक की पहचान और अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। कुनकुरी थाना इलाके के श्री नदी पुल की घटना।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker