E-Paper
Trending

जशपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे का बवाल, प्रशासन की निष्क्रियता पर विधायक रायमुनी भगत धरने पर।

जशपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे का बवाल, प्रशासन की निष्क्रियता पर विधायक रायमुनी भगत धरने पर।

जशपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे का बवाल, प्रशासन की निष्क्रियता पर विधायक रायमुनी भगत धरने पर।

जशपुर : जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में सन्ना पेट्रोल पंप के पास स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद उग्र हो गया है। प्रशासन की ढुलमुल कार्रवाई से नाराज जशपुर विधायक रायमुनी भगत शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।
बताया जा रहा है कि उक्त सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला पिछले तीन महीनों से लंबित है। अनुविभागीय अधिकारी, बगीचा द्वारा अनावेदक अशोक गुप्ता को निर्माण कार्य रोकने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे, इसके बावजूद निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रहा। प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोश बढ़ता गया।
धरना स्थल पर विधायक रायमुनी भगत ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासन भू-माफियाओं के सामने बेबस नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति की रक्षा में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। विधायक ने साफ कहा कि जब तक अवैध कब्जे पर प्रभावी और ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे धरने से नहीं हटेंगी।

अनावेदक का पक्ष
विवाद के केंद्र में रहे अशोक गुप्ता ने दावा किया कि जिस भूमि का सीमांकन किया जा रहा है, वह उनकी निजी जमीन है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी हालत में अपनी भूमि नहीं छोड़ेंगे और यह विवाद जानबूझकर खड़ा किया जा रहा है।

विधायक के धरने की खबर मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तीन महीनों से चला आ रहा यह जमीन विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जिससे प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker